मोदी सरकार में शिवराज सिंह चौहान का रहेगा जलवा
सिवनी यशो:- 18वीं लोकसभा के लिये संंपन्न चुनाव में पश्चात एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे है । राष्ट्रपति भवन में शाम 7:15 बजे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों सहित देश के राजनैतिक प्रमुख, विविध क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त हस्तियाँ शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुँचना प्रारंभ हो गयी है ।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मध्यप्रदेश से पाँच सांसदों को मोदी कैबिनेट में स्थान मिलना तय है । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मोदी सरकार के खास मंत्रियों में शामिल रहेंगे । आज होने वाले शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान को पांचवे नंबर की सीट दी गयी हे ।
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के साथ 50 से अधिक सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा । इसके साथ ही एमपी से मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले नाम लगभग फाइनल हो गए हैं ।





