WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीहेल्थ

आकाशीय बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत, अन्य 4 घायल, सिवनी विधायक ने किया शोक व्यक्त

सिवनी विधायक ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की एवं घटना की जानकारी प्रशासन को देते हुये आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा 

सिवनी यशो:- आकाशी बिजली की चपेट में आने से इस सप्ताह दूसरी बड़ी घटना सामने आयी है । पिछले 07 जून को छपारा विकासखंड में आकाशीय बिजली गिरने से  दो मजदूरों की मौत हो गयी थी वहीं आज 11 जून मंगलवार सिवनी विकासखंड के ग्राम जमुनिया में आकाशीय बिजली गिरने से 3 व्यक्ति क्रमश: राजाराम जंघेला, मंगल जंघेला एवं बसंत जंघेला  की मौत हो गयी तथा  4 अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी हैं।
आकाशीय बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत, अन्य 4 घायल, सिवनी विधायक ने किया शोक व्यक्त - Seoni News
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आकाशीय बिजली गिरने मृत लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुये शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है तथा इस दुर्भाग्य पूर्ण घटना से प्रदेश एवं जिला स्तर पर शासन, प्रशासन को अवगत कराया।
प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय एवं पुलिस अधीक्षक  राकेश सिंह ने जिला चिकित्सालय पहुँचकर उपचाररत मरीजों एवं शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने मृतको के परिजनों को नियमानुसार अंत्येष्टि सहायता उपलब्ध कराते हुए आरबीसी 6-4 पात्रतानुसार त्वरित राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!