नहर पुलियों की सकरी और घुमावदार संरचना से दुर्घटनाओं का खतरा
कान्हीवाड़ा क्षेत्र में अधिकारियों और कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, पुलियों को चौड़ा एवं सीधा करने पर बनी सहमति
कान्हीवाड़ा में नहर पुलियों की समस्या पर बैठक, चौड़ीकरण व सुधार के निर्देश
Seoni 09 September 2026
सिवनी / कान्हीवाड़ा यशो:- क्षेत्र में नहरों की पुलियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं और आवागमन की समस्या को लेकर आज कान्हीवाड़ा क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय साथियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान और जनसुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कृषकों एवं आमजन द्वारा लगातार यह समस्या सामने लाई जा रही थी कि मटियाटोला के पास तथा मटियाटोला-सहसपुरी के बीच जुर्रतरा वितरक नहर की पुलियां अत्यधिक सकरी एवं घुमावदार हैं। इसके अलावा कान्हीवाड़ा-खेरी मार्ग एवं गौघाट-थांवरी मार्ग की नहर पुलियां भी आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं।
इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक आवागमन करते हैं। पुलियों की संकरी एवं घुमावदार संरचना के कारण आमने-सामने से आने वाले वाहनों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
पुलियों को चौड़ा और मार्गों को सीधा करने पर जोर
बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ सभी चिन्हित पुलियों को चौड़ा एवं सीधा करने तथा आवश्यकता के अनुसार संबंधित मार्गों को भी सीधा करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।
बैठक में एसडीओ उदयभान सिंह, ईई प्रेम नारायण नाग, अमरीश श्रीवास्तव एवं सब इंजीनियर मनीष शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी रखी क्षेत्र की समस्याएं
बैठक में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर (बब्बू पटेल), प्रकाश पटेल (थांवरी), छोटे भैया (चुटका), बाबा भाई , डॉ. एम.एल. अरोड़िया, साजिद पटेल, मधु सोनी (कान्हीवाड़ा मंडल अध्यक्ष), गोपाल ठाकुर (आमाकोला), राजेश अवधिया, दिलीप रक्साल (जिला कांग्रेस महासचिव), सोहेल पटेल, रितेश साहू, विजय ठाकुर (सेक्टर अध्यक्ष), सेवकराम ठाकुर, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, रोहित सिंह ठाकुर एवं महाप्रसाद ठाकुर सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
बैठक में स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं और दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुधार कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।
जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान कहा गया कि जनसुरक्षा से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्य करना और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराना प्राथमिकता है। नहर पुलियों और संबंधित मार्गों में आवश्यक सुधार होने से किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
यह भी पढ़े :-
द्वारिका नगरी योजना के तहत बरघाट में सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर निर्माण को मंजूरी
बरघाट में नगर कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
पूरे गांव में बंदरों का उत्पात, उछल-कूद से ग्रामीण परेशान और भयभीत
लखनादौन में गुम हुआ 10 लाख के जेवरात से भरा बैग, पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/mainpuri/Mainpuri-55423-1



