सिवनीमध्यप्रदेश

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सिवनी प्रवास पर, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

10 सितंबर को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और जिला पंचायत की सामान्य सभा में होंगे शामिल, समरसता संकल्प अभियान के समापन कार्यक्रम में भी लेंगे हिस्सा

Seoni 09 September 2026
सिवनी यशो:- मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं लोकसभा की अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण संबंधी समिति के सभापति श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 9 एवं 10 सितंबर को सिवनी जिले के प्रवास पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्री कुलस्ते बुधवार शाम सिवनी पहुंचेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

10 सितंबर को प्रातः 10 बजे सांसद श्री कुलस्ते जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे वे जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में सहभागिता करेंगे। बैठक में पंचायत क्षेत्र से जुड़े विकास एवं जनहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

समरसता संकल्प अभियान के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

जिला पंचायत की बैठक के बाद सांसद श्री कुलस्ते गणेशगंज, लखनादौन के लिए रवाना होंगे। यहां वे श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में सहभागिता के बाद सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़े :-

आवारा मवेशी को बचाने में पलटा ट्रक, चार घायल

पॉलिथिन की पन्नी में चाय देना यानी स्वास्थ्य को खतरा

CMO दिशा डहेरिया समेत पांच को नोटिस, Status-Quo आदेश की कथित अवहेलना पर हाईकोर्ट सख्त

यात्री प्रतीक्षालय बना पार्किंग स्थल, सफाई अभियान को लेकर पंचायत की अनदेखी

https://x.com/fskulaste/status/2096903468044914918?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button