मध्यप्रदेशसिवनी

“जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत जल संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर संपूर्ण जिले में जल स्त्रोतों का सतत जारी है सफाई अभियान

सिवनी यशो:- प्रदेश शासन द्वारा नदी, नालों और, तालाब, झील, कुंआ, ऐतिहासिक जल संरचनाओं बावड़ी आदि जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए ”जल गंगा संवर्धन अभियान” (“Jal Ganga Enhancement Campaign”) संचालित कर जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण के कार्य संपूर्ण प्रदेश में संचालित हैं।
"जल गंगा संवर्धन अभियान" अंतर्गत जल संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर संपूर्ण जिले में जल स्त्रोतों का सतत जारी है सफाई अभियान - Seoni News
      इसी कडी में कलेक्टर क्षितिज सिंघल (Collector Kshitij Singhal) के मार्गदर्शन में  अभियान अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में जल संवर्धन एवं संरक्षण (water conservation and conservation) को लेकर विविध गतिविधियां जारी है। शुक्रवार 14 जून को सिवनी जनपद की ग्राम पंचायत बांकी स्थित गोसाई घाट की जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा साफ-सफाई की गई। इसी क्रम में लखनादौन नगरपरिषद (Lakhnadon Municipal Council) अंतर्गत विभिन्न वार्डों में स्थित कुंओं एवं पुरानी बावडियों की नगरपरिषद अमला एवं स्थानीय जनों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। मध्यप्रदेश जनाभियान परिषद (Madhya Pradesh Janabhiyaan Parishad) जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला (District Coordinator Saurabh Shukla) के मार्गदर्शन (Guidance) में जनपद पंचायत धनौरा में जनाभियान परिषद नवांकुर संस्था (Janabhiyan Parishad Navankur Sansthan) ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा घोघरीमाल नदी स्थित सिद्धघाट की साफ-सफाई की गई।

"जल गंगा संवर्धन अभियान" अंतर्गत जल संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर संपूर्ण जिले में जल स्त्रोतों का सतत जारी है सफाई अभियान - Seoni News

      जल गंगा संवर्धन अभियान  (jal ganga sanvardhan abhiyaan) को लेकर आमजनों में भी खासा उत्साह है। प्रत्येक वर्ग जनसमुदाय अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वप्रेरणा से अपने आस-पास स्थित जल स्त्रोतों की साफ-सफाई कर सवांरने एवं सहजने का कार्य कर रहे हैं। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button