धर्मसिवनी

सिद्धपीठ ज्वाला देवी मंदिर में 41 वाँ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन सम्पन्न

पाठ के पश्चात भंडारा , युवा एवं मातृशक्ति बढ़चढ़ कर हो रही है शामिल

सिवनी यशो:- उप नगरीय क्षेत्र परतापुर रोड भैरोगंज स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में पिछले 40 सप्ताह से भक्तों नवयुवकों द्वारा प्रति शनिवार शाम 6:00 बजे से सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा एवं इसके पश्चात महा आरती की जाती है ,जो की निरंतर जारी है।

सिद्धपीठ ज्वाला देवी मंदिर में 41 वाँ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन सम्पन्न - Seoni News
oplus_1048578

माता रानी के दरबार में इस शनिवार भैरोगंज के युवा राहुल दुबे जी द्वारा कराया गया नवयुवकों का सुंदरकांड पाठ के प्रति समर्पण यहां प्रति शनिवार देखने को मिलता है । पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button