Sun, 22 Nov 2026 | 09:46:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

संपादक शमीम खान पर हमले का खुलासा, 25 हजार की सुपारी लेने का पुलिस का दावा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 08, 2026 09:12 pm / Post views : 304

संपादक शमीम खान पर हमले का खुलासा, 25 हजार की सुपारी लेने का पुलिस का दावा
शेयर करें:

शमीम खान पर हमले का खुलासा, 25 हजार की सुपारी का पुलिस का दावा; आरोपी गिरफ्तार

Seoni, 08 September 2026 सिवनी यशो:- महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर हुए धारदार चाकू से हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, हमले की वारदात को अंजाम देने के लिए ₹25 हजार की सुपारी लेने वाले आरोपी कान्हा उर्फ कृष्णा उर्फ बिट्टू बैरागी और एक विधि विवादित किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक्सेस स्कूटी क्रमांक MP22 ZC 0140 और धारदार चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने शमीम खान पर हमला करने के एवज में करीब ₹25 हजार की सुपारी मिलने की बात स्वीकार की है। अब पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिसने कथित तौर पर हमले की सुपारी दी थी। इस कड़ी में विवेचना और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे शमीम खान, रास्ते में घेरने का प्रयास

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे शमीम खान अपने पुत्र को मोपेड स्कूटी से उदय पब्लिक स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शिवहरे क्लिनिक, बड़ी ज्यारत नाका के पास पीछे से स्कूटी पर आए दो नकाबपोश व्यक्तियों ने उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार चाकू से पेट पर वार करने का प्रयास किया। घटना के बाद शमीम खान की रिपोर्ट पर 4 सितंबर को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 781/2026 दर्ज किया गया। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की।

हमले के बाद पुलिस ने खंगाले सुराग, दो संदिग्ध दबोचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर नकाबपोश हमलावरों की पहचान और तलाश शुरू की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और संदिग्धों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने कृष्णा उर्फ कान्हा उर्फ बिट्टू बैरागी और एक 16 वर्षीय विधि विवादित किशोर को पकड़ा। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने ₹25 हजार की सुपारी लेकर शमीम खान पर हमला करने की बात स्वीकार की। इस खुलासे के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और अब पुलिस का फोकस कथित तौर पर सुपारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पर है।

स्कूटी और धारदार चाकू बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई एक्सेस स्कूटी MP22 ZC 0140 और एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। दोनों को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है। आरोपी कान्हा उर्फ कृष्णा उर्फ बिट्टू बैरागी, उम्र 24 वर्ष, निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, बारापत्थर, सिवनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं 16 वर्षीय विधि विवादित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बोर्ड के आदेश के बाद उसे बाल संप्रेषण गृह, सिवनी भेजा गया।

अब उस चेहरे की तलाश, जिसने कथित तौर पर दी थी सुपारी

पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में सबसे बड़ा सवाल अब ₹25 हजार की कथित सुपारी देने वाले व्यक्ति को लेकर है। पुलिस उसकी पहचान और भूमिका की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हमले की कथित साजिश के पीछे कौन था, हमला करवाने की वजह क्या थी और आरोपियों तक सुपारी की रकम किस माध्यम से पहुंची। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी कान्हा उर्फ बिट्टू बैरागी के खिलाफ पूर्व से चोरी एवं मारपीट से संबंधित करीब 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं विधि विवादित किशोर के खिलाफ भी चोरी एवं मारपीट से संबंधित दो प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने वर्ष 2024 के एक पुराने प्रकरण का भी उल्लेख किया है। पुलिस के अनुसार 2 दिसंबर 2024 को कान्हा उर्फ बिट्टू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर परमानंद जायसवाल के साथ मारपीट की थी। इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 882/2024 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरे मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि राजेन्द्र नागवंशी, प्र.आर. सुधीर डहेरिया, प्रदीप चौधरी, म.प्र.आर. निशा दोनावट, आरक्षक प्रतीक बघेल एवं म.आर. दीपाली बघेल की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब मामले की अगली कड़ी जोड़ते हुए कथित तौर पर सुपारी देने वाले व्यक्ति तक पहुंचने और हमले के पीछे की पूरी वजह सामने लाने में जुटी है। [video width="848" height="478" mp4="https://dainikyashonnati.com/storage/2026/09/VID-20260908-WA0067.mp4"][/video]
यह भी पढ़े :-
CMO दिशा डहेरिया समेत पांच को नोटिस, Status-Quo आदेश की कथित अवहेलना पर हाईकोर्ट सख्त संगीता रंजीत वासनिक बनीं विकास मोर्चा की संरक्षक सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला, सुमेर सिंह सोलंकी बोले—सेवा संगठन के कार्यकर्ता का संस्कार एम्बुलेंस चालक से मारपीट कर लूटपाट, जबरन ले गए बदमाश; देहात पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा https://x.com/aajtak/status/2097134066407788639?s=20

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष