WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

35 किलो गौ मांस बेचने ले जा रहा अतीक बरघाट पुलिस के हत्थे चढ़ा 

   सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सिवनी  राकेश कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा के द्वारा जिले मे चल रहे अवैध गतिविधियो पर नियत्रंण व वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना / चौकी प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। दिनांक 15/06/2024 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मोटर सायकल MP22MB4135 का चालक मोटर सायकल मे पेट्रोल टंकी के ऊपर सफेद रंग का बडा थैला मे अवैध गौमांश भरकर ग्राम बोरी कला से अवैध गौमांश विक्रय करने के लिये बरघाट की ओर लेकर आ रहा। उक्त सूचना की प्राप्ति पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  ललित गठरे के द्वारा थाना प्रभारी बरघाट को मय पुलिस स्टाफ के सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।
   थाना प्रभारी बरघाट के नेतृत्व में तत्काल थाना स्तर पर पुलिस टीम द्वारा मूखबिर बताए गये स्थान पर रवाना हो गदमनाला के पास मेनरोड पर हम. स्टाफ एवं गवाह के बोरीकलॉ तरफ से आ रहे मोटर  सायकल MP22MB4135 के चालक को हिकमत अमली से रोककर पूछताछ की गई जिसने अपना नाम अतीक पिता हफीज खान उम्र 28 साल नि. पत्थरटोला बोरीकला थाना बरघाट का रहने वाला बताया। मोटर सायकिल की टंकी मे रखी बोरी को गवाहो की उपस्थिति में चेक करने पर करीब 35 किलो. गौमांश होना पाया गया। आरोपी से पूछताछ पर बरघाट निवासी मनोज सिंघारे पिता हरीलाल सिंघारे चम्हारी मोहल्ला बरघाट को गौमांश विक्रय हेतु देने लेकर जाना बताया जो आरोपी के कब्जे से 35 किलो. गौमांश, गौमांश काटने मे प्रयुक्त कुल्हाडी, एवं गौमांश परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. डिस्कवर MP22MB4135 जप्त किया गया है। आरोपीगण के विरूद्ध थाना बरघाट मे धारा 429,34 भादवि., 11(1)(घ) पशु क्रु. निवा. अधि. एवं 4, 5, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रति. अधि. का अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
नाम पता आरोपीगण – 1. अतीक पिता हफीज खान उम्र 28 साल नि. पत्थरटोला बोरीकला थाना बरघाट
2. मनोज सिंघारे पिता हरीलाल सिंघारे निवासी चम्हारी मोहल्ला बरघाट
जप्ती सामग्री – 1. 35 किलो. गौमांश किमती 3500 रूपये का
2. मो.सा. डिस्कवरMP22MB4135
3. गौमांश काटने मे प्रयुक्त कुल्हाडी
सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश बैस, सउिन. सुबोध मालवीय, प्र.आर.372 अमर उइके
आर.593 मुकेश नरवेती, आर.क्र.575 नेपेन्द्र, आर. 805 उमेन्द्र खरे, आर.461 विनोद
भगत, आर.249 राजेन्द्र कटरे, आर. 370 उपेन्द्र नागभिरे, आर.क्र.783 केशरीनंदन ऐडे
का विशेष योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!