सेवा संकल्प अभियान को लेकर नगर भाजपा दक्षिण मंडल की कार्यशाला संपन्न
बूथ मजबूत करने और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर, कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व
सिवनी में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा दक्षिण मंडल की कार्यशाला संपन्न
Seoni 09 September 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिण मंडल की नगर कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय, सिवनी में संपन्न हुई। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यशाला का शुभारंभ महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भाजयुमो उपाध्यक्ष अंकित ठाकुर ने वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया। मंडल में निवासरत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं।
कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा गया राजनीतिक प्रस्ताव
कार्यशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला शोध प्रभारी मयूर सोनी ने राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन किया, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर अपनी स्वीकृति प्रदान की। नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने पूर्व में किए गए संगठनात्मक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया और आगामी सेवा संकल्प अभियान के तहत किए जाने वाले 13 प्रमुख बिंदुओं की जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनता के बीच जाकर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
मंडल प्रभारी सुरेश सनोडिया ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। मुख्य वक्ता एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष वेदसिंग ठाकुर ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़कर कार्य करने का आह्वान किया।

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने पर जोर
कार्यशाला में वक्ताओं ने अभियान के उद्देश्यों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने की अपील की गई।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री संतोष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, संतोष नगपुरे, जिला मंत्री गोपाल पवमे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता सुरेश भांगरे, सत्यनारायण अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा नाग तथा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र डेहरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगर भाजपा के स्थायी आमंत्रित सदस्य, नगर पदाधिकारी, नगर कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व पार्षद, वार्ड एवं बूथ अध्यक्ष, सेवा संकल्प अभियान की नगर एवं मंडल टोली तथा ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री एवं पार्षद राजेश ‘राजू’ यादव ने किया। आभार प्रदर्शन नगर महामंत्री बदल बैन ने किया। समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व नगर भाजयुमो अध्यक्ष ऋषभ चौरसिया ने किया।
यह भी पढ़े :-
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सिवनी प्रवास पर, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
अवैध कॉलोनाइजिंग पर निगम का शिकंजा, एफआईआर की तैयारी
सीएम डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से संवाद, बोले- कोई भी बच्चा पीछे न रहे



