
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे (National President of Congress Party Malikarjun Kharge)
ने कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) यदि पार्टी के निर्णय को नहीं मानेंगे तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। राहुल गांधी ने भी सोमवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में इस बात को स्वीकार किया है कि हाँ धमकी तो दी है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे ने राहुल गांधी से कार्यसमिति की बैठक में आये प्रस्ताव के अनुसार नेता प्रतिपक्ष का संभालने का आग्रह किया था और मजाक में यह भी कहा था कि यदि पार्टी फैसला नहीं मानेंगे तो अनुशासनात्मक कार्यवाही करना पडेगी।
यहां बता दें कि लोकसभा (Loksabha) के संपन्न चुनावों के बाद, कांग्रेस कार्यसमिति ने चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय राहुल गांधी को दिया था और एक प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने का आग्रह किया था। मजाक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा था कि अगर वह फैसले का पालन नहीं करेंगे तो अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी पड़ेगी।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यसमिति की बैठक में यह भी कहा था कि पार्टी नेताओं की राय और भावनाओं को देखते हुए राहुल गांधी को इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिए। राहुल गांधी ने विचार करने के लिये समय मांगा था परंतु अभी तक अपने फैसला नहीं बताया है।
कांग्रेस ने राहुल गांधी के वायनाड सीट छोडऩे और वहां से प्रियंका गांधी के चुनाव लडने की बात को सार्वजनिक करने के लिये पत्रकार वार्ता सोमवार को आयोजित की थी ।इसघ दौरान एक पत्रकार ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला नहीं मानने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की धमकी दी है तब राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि हाँ धमकी तो दी है।



