धर्मसिवनी

 सुंदरकांड एवं हनुमान चालीस के पाठ में नवयुवको के साथ मातृशक्ति भी उत्साहपूर्वक हो रही शामिल 

42 सप्ताह से हर शनिवार को निरंतर जारी है सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ पश्चात महाप्रसाद का वितरण 

सिवनी यशो:-उप नगरीय क्षेत्र परतापुर रोड भैरोगंज स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 42वें  सप्ताह भक्तों नवयुवकों शनिवार शाम 6:00 बजे से भक्तिमय सुंदरकांड का पाठ एवं हनुमान चालीसा एवं इसके पश्चात महा आरती की गयी । नवयुवको के प्रयासों से निरंतर यह क्रम 42 सप्ताह से जारी है और आगे भी जारी रहेगा । 
 सुंदरकांड एवं हनुमान चालीस के पाठ में नवयुवको के साथ मातृशक्ति भी उत्साहपूर्वक हो रही शामिल  - Seoni News
माता रानी के दरबार में इस शनिवार नगर के भानू अग्रवाल द्वारा कराया गया। नवयुवकों का सुंदरकांड पाठ के रूझान से भक्ति पूर्ण वातावरण निर्मित हो रहा है और युवाओं का हनुमानजी के प्रति भक्ति का भाव एवं युवाओं को भटाव से बचाने में सहायक होगा । पिछले 42 सप्ताह से युवाओं का सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के प्रति लगातार आकर्षण बढ़ रहा है और हर शनिवार को युवाओं की संख्या में वृद्धि एक अच्छा संकेत है । इस भक्ति और आनंदमयी कार्यक्रम में मातृशक्ति की उपस्थिती में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। 
भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है।
 सुंदरकांड एवं हनुमान चालीस के पाठ में नवयुवको के साथ मातृशक्ति भी उत्साहपूर्वक हो रही शामिल  - Seoni News
इस सप्तहा शनिवार को संपन्न हुये क्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जिले में आसामाजिक तत्वों द्वारा गौ माता की निर्मम हत्या पर दुख प्रगट किया गया तथा मतृ गौमाता की आत्म शांति की कामना के लिये दो मिनिट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button