WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

लखनवाड़ा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती 

ध्रुवनारायण चौधरी बनाए गए कबीपंथी सतनामी (रविदास) समाज के जिला अध्यक्ष

सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय के समीपस्थ लखनवाड़ा के बैनगंगा घाट में जिला स्तरीय कबीर जन्मोत्सव का बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित गुरु भक्तो का तिलक लगाकर व पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया । तत्पश्चात घाट से विशाल कलश यात्रा निकाली गई एवं ग्राम भ्रमण करते हुये वापस घाट में समापन हुई । इसके तुरंत बाद कबीर साहेब को निशान अर्पण करते हुये ध्वज बंधन कर रविदास जी व कबीरदास जी के मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया गया और सद्गुरु कबीर साहेब, सद्गुरु रविदास जी महाराज, भगवती माँ गंगा की आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया और महाप्रसाद विशाल भंडारा का वितरण किया।
 कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुये उपस्थित जन समुदाय के द्वारा पूर्व सचिव तेजलाल दर्शानिया की अनुशंसा पर सर्वम्मति से निर्विरोध ध्रुवनारायण चौधरी (से.नि.पु.वि.) को कबीरपंथी सतनामी (रविदास) समाज सिवनी का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। अंत में संध्या आरती कर सद्गुरु कबीर साहेब के समक्ष यजमान  हीरालाल चौधरी श्रीमती क्रान्ति चौधरी ने केक काटकर सभी को बधाई दी, आयोजन समिति कोर कमेटी कबीरपंथी सतनामी रविदास समाज उत्थान समिति सिवनी उक्त सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!