व्यापारसिवनी

सोमवार को 12 बजे तक, सिवनी में व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

गौकशी के विरुद्ध सौंपा जाएगा ज्ञापन-चैम्बर

सिवनी यशो: – जिले में हुई गौकशी की घटनाओं के विरोध में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सोमवार 24 जून को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न सामाजिक ,धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा सोमवार को प्रात: 10: 00 बजे गांधी चौक शुक्रवारी में एकत्रित होकर एक रैली के रूप में जिला कलेक्टरेट पहुंच जाएगा जहां पर जिला कलेक्टर को उक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा। चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जिले में हुई गोकशी की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए सभी दोषियों की गिरफ्तारी एवं कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है ताकि, जिले में शांति व सद्भावना का वातावरण कायम रहे। इस अवसर पर चेंबर के जिला अध्यक्ष संजय कुमार मालू व सचिव दौलत सेवलानी द्वारा सभी व्यापारी बंधुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे ज्ञापन सौंपे जाने तक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे । तथा सभी व्यापारिक संगठन, व्यापारी बंधु एवं चेंबर के सदस्य गण अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में सम्मलित हों।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!