WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममंडलामध्यप्रदेशव्यापार

39 हजार रूपये की रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार

   मंडला यशो:- दक्षिण पूर्व रेल्वे (South Eastern Railway) में काम करने वाले ठेकेदार ओमप्रकाश सोनी से बिल पास करने के लिये सीनियर सेक्शन इंजीनियर (Senior Section Engineer) उदय कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी और ठेकेदार (Contractor) अपने बिल पास करवाने के लिये बहुत परेशान हो गया था । ठेकेदार ने सीबीआई (CBI) को शिकायत कर दी और बताया कि वह रेलवे में ठेकेदारी करता है । उसके काम के लगभग 13 लाख रूपये के बिल पास करने में इंजीनियर द्वारा बिना किसी कारण के बिल रोक रखे है । सीबीआई की टीम ने ओम प्रकाश सोनी की शिकायत पर बुधवार देर शाम कार्यालय में सीनियर सेक्शन इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सीबीआई ने आरोपी को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act)  की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गयी है ।
ओमप्रकाश सोनी से रेलवे के इंजीनियर उदय कुमार ने बिल पास करने के लिए तीन प्रतिशत राशि बतौर रिश्वत (Bribe) मांगी थी। लगभग 13 लाख रूपये बिल की 39 हजार रूपये की राशि थी जो रिश्वत के रूप में इंजीनियर उदय कुमार लेते हुये रंगे हाथों पकड़े गये ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!