WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
टेक्नोलॉजीव्यापारसिवनी

सीताफल के रकबे को बढाने का कृषि विभाग करें प्रयास – सुश्री जैन

कृषि संबंधी विभागों की कलेक्टर सुश्री जैन ने की विस्तृत समीक्षा

seoni सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने गुरूवार 27 जून को कृषि संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक (Review meeting of agriculture related departments) ली। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, सहकारिता, दुग्ध संघ (Agriculture, Horticulture, Fisheries, Co-operation, Milk Union) अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही विभागीय योजना तथा उनकी प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

खाद बीज की ली जानकारी, जैविक खेती (Organic farming) के लिये किसानों को प्रोत्साहित करने की दी सलाह

कलेक्टर सुश्री जैन ने उपसंचालक कृषि से खरीफ मौसम अंतर्गत जिले में बोई जा रही फसलों तथा अनुमानित रकबे की जानकारी प्राप्त की, साथ ही जिले में आवश्यकतानुसार खाद-बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकतानुरूप खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि लागत में कमी के लिए नैनों यूरिया के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय फसल प्रदर्शन तथा लाभांवित कृषकों के माध्यम से नैनों यूरिया के प्रति जागरूकता बढाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री जैन ने अमानक बीज-खाद के विक्रय की रोकथाम के लिए निजि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करने तथा नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों जैविक खेती को प्रात्साहित करने लिए निर्देशित किया है।

वृक्षारोपण में विभाग की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित हो

सीताफल के रकबे को बढाने का कृषि विभाग करें प्रयास - सुश्री जैन - Seoni News

कलेक्टर सुश्री जैन ने सहायक संचालक उद्यानिकी से जिले की रोपणी, तैयार किए जा रहे पौधों के साथ ही विभागीय योजना के लक्ष्य एवं प्रगति के बारे में जानकारी लेकर मनरेगा द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण ( tree planting) कार्यक्रम में विभाग की सक्रीय भागिदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक जिला एक उत्पाद में चयनित सीताफल के रकबे में बढोत्तरी करने के साथ-साथ उत्पादक कृषकों को फसल का बेहतर मूल्य मिले इस दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने आजीविका मिशन के महिला स्वसहायता समूह को भी उक्त गतिविधि में शामिल करने तथा उनका प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

मत्स्य पालन में अजीविका मिशन को करें शामिल

कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा मत्स्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ विभागीय हेचरी के बारे में जानकारी लेकर झिंगा पालन की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने मत्स्य पालन गतिविधियों में आजीविका मिशन के समूहों को भी शामिल करने के लिए निर्देशित किया है। इसी तरह पशुपालन विभाग की विभाग समीक्षा करते हुए कलेक्टर सुश्री जैन ने जिले में संचालित गौशालाओं के व्यवस्थित संचालन के लिए विभागीय मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही साथ पशुपालकों को के सी सी वितरण कार्यवाही में भी गति लाने के निर्देश दिए गए हैं।

वेयर हाऊसों के रैंकिंग तैयार करने के दिये निर्देश

कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा विगत उपार्जन के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए गेंहू उपार्जन के लंबित भुगतान के कारणों को जाना गया। उन्होंने समूह की लापरवाही से लंबित भुगतानों को लेकर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वेयरहाउस कार्पोरेशन के अधिकारियों को आगामी उपार्जन को लेकर वेयरहाउसों की रैंकिंग तैयार करने के लिए निर्देशित किया है। इसी तरह आजीविका मिशन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को उपार्जन में संलग्न समूह के ऑडिट कार्य 30 जुलाई तक पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा नाबॉर्ड, सहकारिता तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को जिलेमें अधिक से अधिक एफपीओ के गठन तथा उनके प्रशिक्षण के लिए निर्देशित किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!