मध्यप्रदेशराजनीति

जुलाई के प्रथम सप्ताह में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

   भोपाल :- लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुये प्रदेश की 29 की 29 सीटों पर विजय श्री का वरण का प्रदेश में क्लीन स्वीप किया और अब भाजपा अपनी आगामी रणनीति में जुट जाना चाहती है । प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक जुलाई के पहले हफ्ते में निर्धारित हो गयी है । बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा । इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की है, जिसमें एक हजार से अधिक पदाधिकारियों और नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है । बैठक के एजेंडे में आगामी संगठन चुनावों के लिए रणनीति बनाना और भाजपा सदस्यता अभियान की तिथियों और कार्यक्रमों पर निर्णय लेना शामिल है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button