WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

वसुंधरा में हरियाली की चादर फैलाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

कृषि विज्ञान केंद्र मे “एक पेड़ मां के नाम” “ek ped maa ke naam” कैंपेन का शुभारंभ

सिवनी यशो:- कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी (Agricultural Science Center Seoni) के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल (Senior Scientist and Chief Dr. Shekhar Singh Baghel) के मार्गदर्शन में वृहद  स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का वर्षा काल में शुभारंभ किया गया है। डॉ बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर पीपल का पौधा लगाकर इस कैंपेन का शुभारंभ किया गया। जिसमें भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest and Climate Change, Government of India) द्वारा मिले दिशा निर्देशों के अनुसार “एक पेड़ मां के नाम” (“A tree in the name of mother”) के अंतर्गत कृषि विज्ञान परिसर में वर्षा काल के दौरान विभिन्न प्रकार के वृक्षों का वृक्षारोपण कार्यक्रम सतत जारी रहेगा जिसमें बेर, आँवला, नीम, मुनगा, सीताफल, अमरुद, पीपल, बॉस, अशोक, नींबू, गुलमोहर, आम आदि का वृक्षारोपण वृहद स्तर पर किया जाना है। जिसका शुभारंभ आज कृषि विज्ञान के परिसर में नीम, मुनगा एवं सीताफल आदि पौधों के वृक्षारोपण के साथ ही प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में किसी विज्ञान केंद्र के समस्त वैज्ञानिक एवं कर्मचारी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रियता के साथ भाग लिया, वृक्षारोपण के कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ शेखर सिंह बघेल डॉ निखिल सिंह वैज्ञानिक, डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर वैज्ञानिक इंजीनियर कुमार सोनी, डॉ जी के राणा, डॉ करुणा मेश्राम, श्रीमति आभा श्रीवास्तव, श्रीमति चंचला शिव, शुभम झारिया, शिवशंकर मिश्रा एवं समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!