मध्यप्रदेशसिवनी

गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश

(seoni )सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) एवं पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार मेहता (Superintendent of Police Sunil Kumar Mehta) की अध्यक्षता में विकासखंडस्तरीय राजस्व, पुलिस अधिकारियों बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लखनादौन हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर सीएल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनिता खंडायत, एसडीओपी एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा एवं थाना प्रभारियों की उपस्थिति रही।
बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने सभी राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को अनुभाग स्तर पर समन्वय स्थापित कर संवेदनशील प्रकरणों को निराकरण करने तथा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गलत गतिविधियों एवं आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त व्यक्तियों का चिन्हांकन कर संबंधित संबंधित व्यक्ति की जानकारी उस क्षेत्र के एसडीओपी एवं थाना प्रभारी के संज्ञान में लाकर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ।

गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश - Seoni News गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश - Seoni News

गौकशी से संबंधित घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने अनुभागस्तरीय अधिकारियों को गौकशी संबंधी प्रकरणों की जानकारी प्राप्त होने पर त्वरित रूप से घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का सत्यापन कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा उक्त क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गौकशी, अवैध गौ परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों का भी चिन्हांकन कर उन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र स्थित ढाबों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए एवं अवैध गतिविधियों में शामिल ढाबा संचालकों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने अनुभाग स्तर पर समन्वय स्थापित कर सूचना तंत्र को सुदढ़ करने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रत्याशित घटना को रोका जा सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button