कलेक्टर सुश्री जैन ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की समीक्षा दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्?कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) ने शनिवार 29 जून को सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की बैठक लेकर तहसील एवं उप तहसील में लंबित नामांतरण, सीमांकन, बटवारा, राहत प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लखनादौन हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर सीएल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनिता खंडायत एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा की उपस्थिति रही।
कलेक्टर सुश्री जैन ने लंबित या अविवादित प्रकरणों पर आवेदनकर्ता एवं पक्षकारों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करते हुए प्रकरणों को त्वरित निराकरण करते हुए आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए।
इसी तरह कलेक्टर सुश्री जैन ने तहसीलवार लंबित राजस्व वसूली प्रकरणों की समीक्षा कर बकाया राशि वसूल करने एवं विभिन्न विभागों द्वारा उपयोगिता अनुरूप भूमि मांग संबंधी प्रकरणों पर उचित कार्यवाही करते हुए शीघ्र संबंधित को भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने, धारणाधिकार, जायद फसल गिरदावरी अन्य राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अवैध गतिविधियों में संलग्र व्यक्तियों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर सुश्री जैन ने सभी उपस्थित अधिकारियों को गलत एवं अवैध गतिविधियों (illegal activities) में संलिप्त व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उन पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इसी तरह उन्होंने बारिश मौसम को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, जल भराव वाले ग्रामों का चिन्ह्यांकन कर सभी राहत बचाव संबंधी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रखने के निर्देश दिए। इसी तरह वर्षा के दौरान पानी में डूबने वाले पुल पुलियों, रपटों को चिन्हांकित करने तथा बाढ़ की स्थिति में इनमें वाहनों की पैदल आवाजाही रोकने के निर्देश दिए।





