मध्यप्रदेशसिवनी
युवक चला रहा था बाईक और टंकी पर आकर बैठ गया सांप
छपारा यशो:- छपारा सांप देखकर आदमी की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में अगर सांप आपकी उस बाइक में बैठा हो, जिसे आप चला रहें तो आपकी हालत क्या होगी। सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है।
सिवनी जिले की छपारा तहसील अंतर्गत चमारी गांव की बीच बाजार में उस वक्त डर का माहौल बन गया जब बाइक सवार व्यक्ति को पता चला की उसकी गाड़ी में सांप घुसा हुआ है.
दरअसल इमली पठार गांव निवासी फूल श्याम धुर्वे नामक व्यक्ति अपने घर से करीब 8 किलोमीटर दूर बाइक में सवार होकर चमारी की बाजार पहुंचा था लेकिन उसे कोई अंदाजा नहीं था कि उसकी बाइक के अंदर जहरीला सांप घुसा हुआ है इसी बीच बाजार पहुंचते ही अचानक जब गाड़ी की पेट्रोल टंकी के पास सांप दिखा तो वह डर गया और तत्काल गाड़ी रोककर आसपास उपस्थित लोगों को जानकारी दी जिसके बाद उपस्थित लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक डंडे से सांप को वाइजर के सामने से निकलने में सहायता की उसके बाद युवक अपनी गंतव्य की ओर रवाना हुआ ।




