मध्यप्रदेशसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के पूर्व छात्र का एम.पी.पी.एस.सी. में चयन

 विद्यालय ने किया सम्मान

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के पूर्व छात्र का एम.पी.पी.एस.सी. में चयन - Seoni News
सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु/उ.मा.विद्यालय भैरोगंज सिवनी में आज 2 जुलाई 2024 के वंदना सत्र में विद्यालय के पूर्व छात्र भैया विपिन सनोडिया का आगमन हुआ। उल्लेखनीय है कि भैया विपिन सनोडिया ने अपनी नर्सरी से लेकर पंचम तक की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में प्राप्त की।

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के पूर्व छात्र का एम.पी.पी.एस.सी. में चयन - Seoni News

एम.पी.पी.एस.सी. 2021 में भैया विपिन सनोडिया का चयन वाणिज्य कर निरीक्षक के पद पर हुआ है। आप ने वंदना सत्र में विद्यालय में सहभागिता की इसके उपरांत विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने आपका तिलक चंदन वंदन से स्वागत किया। अपने अनुभव कथन में भैया विपिन सनोडिया ने अपनी सफलता में सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त संस्कारों को महत्वपूर्ण बताते हुए समस्त आचार्य के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button