छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे अमरवाड़ा विधानसभा में किया सघन जनसंपर्क

  सिवनी यशो:- शनिवार 06 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों मे सघन जनसंपर्क किया। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा पहुंचे। जहां पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव मे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कमलेश प्रकाश शाह के समर्थन मे क्षेत्रांतर्गत आने वाले बिछुआ, भुमका, ढानोरा, बटका, जमुनिया एवं हिर्री आदि ग्रामों मे सघन जनसंपर्क किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे अमरवाड़ा विधानसभा में किया सघन जनसंपर्क - Seoni News

श्री राय लगातार दो दिन से अमरवाड़ा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के लिये जनसंपर्क अभियान मेंं जुटे हुये है उन्होंने शुक्रवार को भी अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में जनसंपर्क किया था । विधायक श्री राय ने बताया कि इस विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बेहद लोकप्रिय प्रत्याशी है और भाजपा का व्यापक प्रभाव है । मतदाताओं ने बताया कि उन्हें भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं से लाभ मिल रहा है और क्षेत्र के विकास के लिये भाजपा ने लगातार कार्य किये है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button