WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

नवांकुर संस्था – पंचज विकास परिषद हुई राज्यपाल से सम्मानित

नवांकुर संस्था

नवांकुर संस्था - पंचज विकास परिषद हुई राज्यपाल से सम्मानित - Seoni News
नवांकुर संस्था पंचज विकास परिषद सिवनी के पीयूष दुबे सम्मानित

नवांकुर संस्था - पंचज विकास परिषद हुई राज्यपाल से सम्मानित - Seoni News – पंचज विकास परिषद हुई राज्यपाल से सम्मानित
धनौरा यशो:- ग्राम साजपानी में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में जिले की नवांकुर संस्था पंचज विकास परिषद सिवनी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया , संस्था को विगत 5 वर्षों में सिकिल एनीमिया के जनजागरण कार्यक्रम एवम सिकिल सेल एनीमिया से पीडि़त बच्चों के लिए रक्त की आपूर्ति बनाये रखने के लिए कई रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए यह सम्मान जिला प्रशासन की ओर से माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल के कर कमलों से प्रदान किया गया है , ज्ञातव्य हो कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल सिकिल सेल बीमारी की रोकथाम के लिए विगत 40 वर्षों से प्रयासरत है तथा उनके राज्यपाल बनने के बाद से ही मध्यप्रदेश में इस बीमारी की रोकथाम के लिए सरकारें और सक्रिय हुई है , उनके आग्रह पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सिकिल सेल उन्मूलन के लिए विशेष बजट की व्यवस्था की है। जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विगत वर्ष हुए सामाजिक संस्थाओं के सम्मेलन में उन्होंने सामाजिक संस्थाओ को इस क्षेत्र में कार्य करने की अपील की थी , जिसको स्वीकार करते हुए पंचज विकास परिषद इस हेतु प्रयासरत रही है संस्था की ओर से यह पुरस्कार अध्यक्ष पीयूष दुबे ने ग्रहण किया , इस गरिमामयी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते , बालाघाट सिवनी सांसद ढाल सिंह बिसेन , केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सहित जनप्रतिनिधि एवम अधिकारी गण मौजूद रहे । संस्था की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष पीयूष दुबे ने समस्त सदस्य राहुल पांडेय , आतिफ खान, अमित सोनी , प्रतीक जैन , दिलीप जंघेला , शिव चौधरी, अंशुल ठाकुर , यक्ष आर्य, सूर्यकांत चतुर्वेदी , अमित दुबे सहित जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!