
लाड़ली बहना योजना : सफल क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर ने दिए दिशा निर्दे
आवश्यकतानुसार समग्र एवं आधार डेटा में सुधार तथा व्यक्तिगत बैंक खाते खुलने के दिये गये निर्देश
सिवनी 3 मार्च 23
- सिवनी यशो:-कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने शुक्रवार 3 मार्च को लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन को लेकर खंडस्तरीय अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंघल ने सभी सीएमओं, सीईओ और सीडीपीओ को प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना में आवेदन करने की तिथि के पूर्व प्राथमिक तैयारियों रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना के प्रावधानुसार योजना की पात्रतानुसार 23 से 60 वर्ष की विवाहित महिला को ही योजना के लाभ की पात्रता रहेगी,समग्र आईडी का डाटा सही होना अनिवार्य हैं। महिला का व्यक्तिगत बैंक खाता होने के साथ ही इसके आधार बेस पेमेंट की सुविधा होना अनिवार्य हैं।
उन्होंने अधिकारियों से निर्देशित किया कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 23 से 60 वर्ष आयु की शत-प्रतिशत पात्र महिलाओं के डाटा समग्र पोर्टल से प्राप्त कर आवश्यकतानुसार डेटा को अपडेट कराने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने 5 मार्च को लाड़ली बहना योजना की लॉन्चिंग के दौरान जिलें में ग्रामवार एवं वार्डवार आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सभी सीडीपीओ के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



