
विश्व श्रवण दिवस के
अवसर पर जिला चिकित्साालय में स्वास्थ्य शिविर सम्पान्न
उचित उपचार से भी दूर हो सकता है बहरापन :- डॉ. योगेश अग्रवाल
सिवनी 03 मार्च।
सिवनी यशो:- मुख्य चिकित्साो एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 03 मार्च को विश्वत श्रवण दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सा्लय परिसर के कक्ष क्रमांक 37 में एक दिवसीय शिविर का अयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आरएमओ डॉ. पी.सूर्या एवं चिकित्साव विशेषज्ञ डॉ. दीपक अग्निहोत्री के द्वारा किया गया। शिविर में श्रवण संबंधी जानकारी, बचाव एवं रोकथाम के संबंध में जानकारी प्रदाय की जाकर जांच एवं नि:शुल्कय दवाईयों के साथ स्वास्थ्य के प्रति महत्व पूर्ण योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तथा नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य शिविर में कुल 76 श्रवण संबंधी समस्या से ग्रषित व्ययक्तियों की जांच की गई एवं जांच उपरांत नि:शुल्क् दवाईयां भी प्रदान की गई। शिविर में श्रवण संबंधी बचाव रोकथाम के संबंध में आई.पी.डी; व्यीक्तियों एवं परिजनों को जानकारी प्रदाय करने के साथ-साथ चिन्हित किये गए व्य क्तियों को आवश्यीक होने पर चिकित्सकीय, हियरिंग एड एवं सर्जिकल उपचार प्रदान किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समुदाय एवं संस्था स्तवर पर श्रवण संबंधी जानकारी एवं देखरेख हेतु जागरूकता लायी जाना, श्रवण संबंधी समस्यां से ग्रषित व्य?क्तियों (विशेषकर बच्चे) का चिन्हांहकन किया जाकर उपचार (चिकित्सीकीय/इंटरवेंशन/हियरिंग एड/सर्जिकल) प्रदाय किया जाना था।
उक्त स्वातस्य शिविर में डीईआईएम अनुराग दुबे, ऑडियोलॉजिस्ट/ सोना प्रजापति, सोशल वर्कर अनीता कौशल, स्टॉफ नर्स मीना सनोडिय़ा तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



