मंडलामध्यप्रदेशराजनीति

 प्रधानमंत्री मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहे  – संपतिया उइके

कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उईके ने सुनी मन की बात का कार्यक्रम

   मंडला यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने  कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के 112 संस्करण  को  सुना। इस अवसर पर  कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस की बात देश के सामने ला रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के जीवन में हुए बदलाव का जिक्र किया। आज देश की करोड़ो मातृशक्तियां आत्म निर्भर बन चुकी हैं,भारतीय जनता पार्टी मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला  मीडिया प्रभारी सुधीर कसार,नगर अध्यक्ष अनुराग चौरसिया, अनीता  तिवारी,प्रफुल्ल मिश्रा  मंजू कछवाहा, विनय मिश्रा, अंशु माली शुक्ला,  विनय मिश्रा, उमा यादव, दीपा श्रीवास,सहित पदाधिकारी  एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button