क्राइममंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

ट्रक एवं तूफान वाहन की टक्कर में दो मृत एवं लगभग एक दर्जन व्यक्ति घायल 

  सिवनी यशो: – सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास के समीप मंगलवार सुबह के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक को ओवरटेक करते पीछे से तूफान वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की
मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसके बाद कुरई पुलिस घटनाक्रम की जांच
कर रही है। जानकारी के अनुसार सुबह के समय नागपुर से सिवनी तरफ एक ट्रक आ रहा था। वहीं एक तूफान वाहन उसी दिशा में केरल से मंडला जा रहा था।
जिसमें 19 लोग बैठे हुए थे। ओवरटेक करते हुए तूफान वाहन के ड्राइवर ने वाहन आगे बढ़ाया और ट्रक से टकरा गया। जिसके कारण दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने कुरई पुलिस और 108 वाहन में दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव का पंचनामा बनाते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। साथ ही घायलों को  एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 
     मृतकों में सतीश पन्द्रो एवं रूपसिंह हैं। वहीं घायलों के नाम मनोहर नंदी, विवेक नंदा, राजेश नंदा कोमल नंदा विवेक नंदा, मनीष नंदा, राजेश नंदा, संदीप मरकाम, विजय कुशाम, विपासा तेकाम, दुर्गेश तेकाम, पुष्पा मसराम, शिवलाल पन्द्रो, मनोहर नंदा, समीर भारतीया, गगन शुक्ला, रानी शुक्ला, रामप्रसाद मरकाम,  म्बिती मार्को है, जिन्हें मामूली चोटें आई है। मामले की जांच जारी कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण झरिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि ट्रक और तूफान वाहन की टक्कर हो गई है। जिसमें दो लोग की मौत हुई है। जिनका पीएम करा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा और पूरी घटनाक्रम की जांच की जा रही है। तूफान वाहन क्रमांक CG07T3511 और ट्रक क्रमांक KA06AB0809 है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button