विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया जन सुनवाई
-प्रांतीय जन स्वास्थ्य रक्षक कल्याण संगठन के पदाधिकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया
सिवनी यशो:- मंगलवार 30 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनसुनवाई कर समस्याओं का निराकरण किये जाने निर्देश दिये। श्री राय ने बारापत्थर स्थित अपने कार्यालय मे प्रात: 11:00 बजे से जन सुनवाई कर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किये जाने संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिये। इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर विधायक कार्यालय पहुंचे प्रांतीय जन स्वास्थ्य रक्षक कल्याण संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों से विधायक श्री राय ने ज्ञापन प्राप्त किया, तथा समस्याओं के निराकरण हेतु हरसंभव प्रयास किये जाने की बात कही।
इस अवसर पर सर्वश्री चंद्रकांत प्रजापति अध्यक्ष, मानकसिंह कुशराम, संतोष चंद्रवंसी, राधेश्याम डहेरिया, बसन्त परते, बालकृष्ण सराठे, विनोद सराठे, नरेन्द्र यादव, भोजकुमार चौधरी, तिलकचंद राहंगडाले, संतोष गोतम , अनिल राउत, तेजेन्द्र गौतम, अशोक बिसेन, चंद्रभान भैरम, बालकिशन बरमैया, रविशंकर बरमैया, करतार सिंह यादव, महेन्द्र बिसेन, बालचंद परिहार, विनोद यादव, रिषी राहंगडाले, नारायण प्रसाद चंदेल, राजकुमार भारद्वाज, सेवकराम चौहान, अशोक कुमार उईके, रूपराम जौहरे, रामसेवक सेन, पुष्पेन्द्र यादव, माखनलाल कुलस्ते, संदीप बिसेन, ओमप्रकाश पटेल , छोटूराम विश्वकर्मा, सचिन राऊत, मधु राहंगडाले, मानसिंह चौहान, मुकेश बघेल, गनेश बैन, महमूद खान, बसंत राम इवेने, सुंदरलाल ठाकरे, संतोष दास ठाकरे, सुरजन सिंह बघेल, संतोष अग्रवाल, जयराम पंचेश्वर, रामकिशोर भगत, परसराम भलावी, जगतसिंह डहेरिया, नरेन्द्र पंद्रे, प्रहलाद बघेल आदि मौजूद रहे।




