खेलमध्यप्रदेशसिवनी

तनिष्का श्रीवास्तव बनी सिवनी जिले की पहली महिला इंटरनेशनल फिडे रेटेड खिलाड़ी

   छपारा यशो:- विश्व शतरंज संघ द्वारा विगत दिनों 31 जुलाई को इंटरनेशनल फिडे रेटेड खिलाडियो की सूची जारी की गई जिसमें सिवनी जिले से छपारा की बेटी तनिष्का श्रीवास्तव ने 1413 फिडे इंटरनेशनल रेपिड रेटिंग हासिल की, शतंरज के खेल में सिवनी जिले की तनिष्का श्रीवास्तव पहली महिला खिलाड़ी हैं, इससे पूर्व सिवनी जिले से तीन पुरूष रेटेड खिलाड़ी के बाद यह सिवनी जिले की चौथी रेटेड खिलाड़ी बनी हैं । ज्ञात हो कि तनिष्का ने यह उपलब्धि मात्र 12 वर्ष की आयु में हासिल की हैं। तनिष्का की इस उपलब्धि पर परिजनो, नगर वासियों सहित उसके स्कूल प्रबंधन ने भी अनंत बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button