नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम 12 अगस्त को
सिवनी यशो:- प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राजेश लिल्हारे ने बताया कि कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी (Chief Executive Officer District Panchayat Seoni) विजय नवजीवन पवार (Vijay Navjeevan Pawar) के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत “विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र” जागरूकता हेतु नशे के विरूध्द शपथ ग्रहण कार्यक्रम 12 अगस्त 2024 को प्रात: 9 बजे गांधी चौक शुक्रवारी सिवनी में आयोजित किया गया है।
भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण पर देशव्यापी जनजागरूता कार्यक्रम 12 अगस्त 2024 को किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले को नशा मुक्त बनाने हेतु कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन द्वारा नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के लिए जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा तथा नगर पालिका परिसर में सभा तथा समस्त स्कूलों, कॉलेजों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर 12 अगस्त 2024 को प्रात: 09:00 बजे शपथ लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर श्री संदीप परते प्रभारी उपसंचालक प्रशा. सामाजिक न्याय विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के नशामुक्त भारत अभियान के बैनर को भी प्रदर्शित करते हुये शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें व वीडियो वाट्सप नंबर 8964007653 एवं 9826745914 पर प्रेषित किया जाना है तथा समस्त सामाजिक नागरिकों द्वारा हृरूक्च्र की वेबसाईट (http://nmba.dosje.gov.in/