WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

पार्षद, वार्ड की समस्याओं पर नहीं दे रहा ध्यान, वार्डवासी पहुंचे परिषद कार्यालय 

   छपारा यशो:-  नगर परिषद क्षेत्र के शिवनगर वार्ड अंतर्गत लालमाटी निवासी लोगों के द्वारा मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते गुरुवार को परिषद कार्यालय पहुंचे।
साथ ही उन्होंने बताया कि वॉर्ड पार्षद के द्वारा वार्ड वासियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने के भी आरोप वार्ड के लोगों ने लगाए हैं। वहीं आगे जानकारी दी की बरसात के इन दिनों सबसे ज्यादा समस्या सड़क को लेकर हो रही कीचड़ की वजह से स्कूली बच्चों से लेकर सभी को आने जाने अत्याधिक परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।
शिव नगर वार्डवासी बड़ी संख्या में गुरुवार दोपहर को नगर परिषद कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पानी,बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए वह मोहताज हैं उनकी समस्याओं को उनके वार्ड के पार्षद के द्वारा भी नहीं सुना जा रहा है जब वह अपनी समस्याओं के लिए फोन करते हैं तो पार्षद के द्वारा अलग अलग बहाने बताकर पल्ला झाड़ते है।
वहीं आवागमन में हो रही असुविधा को लेकर परिषद के सीएमओ श्याम गोपाल भारती ने सभी शिकायतकर्ताओ को आश्वासन दिया की जल्द ही मुरम और गिट्टी का चूरा डलवा कर आने जाने योग्य सड़क बनाई जायेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!