WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा नेत्री गोमती ठाकुर जिला पंचायत में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

   सिवनी यशो:- बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी ने भाजपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गोमती ठाकुर को सिवनी जिला पंचायत में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है । यहाँ बता दें कि श्रीमती गोमती ठाकुर त्रि स्तरीय पंचायत व्यवस्था के अस्तित्व में आने के साथ ही बरघाट जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 08 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित होते रही है परंतु इस बार वह निर्वाचित नहीं हो सकी थी । श्रीमती ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक पदों पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जैसे पदों पर भी कार्य चुकी है । उनका निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं संगठनात्क कार्यो का लंबा अनुभव है । बरघाट विधानसभा क्षेंत्र में एक राजनैतिक कार्यकत्र्ता के रूप में उनकी निरंतर सक्रियता रही है ।

   जिला पंचायत सिवनी में उनकी सांसद प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं शुभचिंतको ने उन्हें शुभाकामनाएँ प्रेषित की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!