मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
लाड़ली बहनों को मिलेंगे 15 सौ रूपये, आज शनिवार को खाते में डल जायेगी राशि
प्रतिमाह मिलने वाली 1250 रूपये की राशि के अतिरिक्त रक्षाबंधन पर्व के लिए मिलेंगे प्रत्येक लाड़ली बहना को 250 रूपये
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) द्वारा शनिवार 10 अगस्त को श्योपुर (sheopur) जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से संपूर्ण प्रदेश की लाड़ली बहनाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ( Ladli Behna Yojana) अंतर्गत मिलने वाली 1250 रूपये की राशि के अतिरिक्त 250 रूपये की राशि रक्षाबंधन पर्व के लिए हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम के परिपालन में सिवनी जिले के सभी वार्ड एवं ग्राम पंचायतों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखा एवं सुना जाएगा।





