Big Action: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 19 मोटरसाइकिल बरामद कर किया चौंकाने वाला खुलासा
छिंदवाड़ा से महाराष्ट्र तक फैला नेटवर्क, 12 लाख की चोरी की बाइकें जब्त—नंबर प्लेट बदलकर करते थे वारदात
छिंदवाड़ा बाइक चोरी गिरोह का बड़ा खुलासा: 19 बाइक बरामद, अंतर्राज्यीय गैंग गिरफ्तार
Chhindwara 20 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा बाइक चोरी गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है, जहां पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग से 19 मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
छिंदवाड़ा बाइक चोरी गिरोह मामले की शुरुआत 11 अप्रैल को हुई – जब प्रार्थी संतकुमार पाल निवासी थुनिया भांड ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल थाना परिसर की पार्किंग में खड़ी की थी, जो बाद में चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें – पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
CCTV से मिला सुराग, महाराष्ट्र से पकड़ा गया गिरोह
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
CCTV फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध की पहचान शेख नसीम निवासी सालबर्डी, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) के रूप में हुई।
पुलिस ने लगातार दबिश देते हुए शेख नसीम सहित उसके साथी संदेश धुर्वे और आकाश झोड को वरूड (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया।
छिंदवाड़ा बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 19 मोटरसाइकिल बरामद
कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे बैतूल, छिंदवाड़ा, अमरावती, नागपुर और वर्धा जिलों में घूम-घूमकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे।
चोरी की बाइक की नंबर प्लेट हटाकर नदी में फेंक देते थे और दूसरी प्लेट लगाकर उपयोग करते थे।
आरोपियों ने कुल 19 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जिनमें से दो बाइक विजय अहाके को बेची गई थीं। पुलिस ने सभी 19 मोटरसाइकिल अलग-अलग स्थानों से बरामद कर ली हैं।
आरोपियों पर कई धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 313, 238, 345, 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
मुख्य आरोपी शेख नसीम के खिलाफ नागपुर और बैतूल में चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी आकाश झोड पर भी अमरावती में आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस छिंदवाड़ा बाइक चोरी गिरोह का भांडाफोड करने की कार्रवाई में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, उपनिरीक्षक ब्रिजेश रघुवंशी,
उपनिरीक्षक प्रकाश सनोडिया, प्रधान आरक्षक रमेश यादव, नितिन सिंह, लता श्रीवास, आरक्षक आदित्य रघुवंशी, विकास बैस,
सागर डहेरिया, अमित तोमर, अंकित जैन, अनिल बघेल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





