धर्मराजनीतिसिवनी

सिवनी विधायक की अगुवाई में कांवड़ यात्रा 11 अगस्त को

सिवनी यशो: – श्रावण के पवित्र माह में भगवान भोले नाथ की श्रद्धा पूर्वक आराधना की जाती है।हर वर्ष मां बैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा से कांवड़ियो द्वारा कांवड़ में जल लेकर गुरूरत्नेश्वरधाम दिघौरी पहुंच कर स्फटिक शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता हैं। परंपरा अनुसार इस वर्ष भी शिव भक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा निकाल कर भगवान भोलेनाथ की आरधना की जा रही है।

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की अगुवाई में  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माँ बैनगंगा के उदगम स्थल मुंडारा धाम से दिघौरी तक विशाल कांवड यात्रा आयोजन किया गया है। यात्रा11 अगस्त 2024 प्रातः 09:00 बजे, माँ बैनगंगा के उदगम स्थल मुडारा धाम से प्रारंभ होगी।
11 अगस्त को यात्रा संध्या के  समय यात्रा का मातृधाम कातलबोडी में विश्राम होगा, जहाँ सभी भक्तों सहभोज भी रहेगा। दूसरे दिन 12 अगस्त को यात्रा प्रातःकाल मातृधाम से दोपहर में गुरुरत्नेश्वर घाम दिघौरी पहुंचेगी जहां पूजा अर्चना की जायेगी।  सिवनी विधायक  श्री राय ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button