धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन की कलाई मे लाडली बहनों ने बांधी राखी

-भाजपा सरकार लाडली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने कार्य कर रही- मुनमुन
उपस्थितों को तिरंगा प्रतिज्ञा अभियान अंतर्गत दिलायी शपथ

विधायक दिनेश राय मुनमुन की कलाई मे लाडली बहनों ने बांधी राखी - Seoni News

सिवनी यशो:- शनिवार 10 अगस्त को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने रक्षाबंधन कार्यक्रम मे सहभागिता कर उपस्थितों को शपथ दिलायी। शनिवार को नगर पालिका के मानस भवन पर आयोजित स्व-सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया।

आयोजित कार्यक्रम मे पहुंचकर आपने सर्वप्रथम कन्या पूजन उपरांत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ कराया। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित सभी अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम मे अपने संक्षिप्त उदबोधन मे विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाडली बहनों के कल्याण और समृद्धि के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य बात कही गयी।

विधायक दिनेश राय मुनमुन की कलाई मे लाडली बहनों ने बांधी राखी - Seoni News

इसके साथ ही विधायक दिनेश राय मुनमुन ने यशस्वी मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की आभार पाती का वाचन कर उपस्थितों को तिरंगा प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने एवं भारत के विकास, प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित करने शपथ दिलायी। इसके उपरांत लाडली बहनों द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन की कलाई मे राखी बांधी गयी। इस दौरान 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खातों मे 1897 करोड़ राशि का अंतरण प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को देखा व सुना गया। इस अवसर पर डा. ढालसिंह बिसेन  पूर्व सांसद, किरण भलावी

अध्यक्ष जनपद पंचायत सिवनी, शफीक खान  अध्यक्ष नगरपालिका परिषद, ज्ञानचंद सनोडिया पार्षद, गजानंद पंचेश्वर महामंत्री, राजू यादव पार्षद, अभिषेक दुबे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, संजय भलावी पार्षद, रविशंकर भांगरे पार्षद, अनुसूइया पटवा पार्षद, राजकुमारी बरमैया पार्षद सहित लाडली बहनों, अधिकारियों, कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button