11 अगस्त को निकाली जाएगी भव्य पवित्र कांवड़ यात्रा
विधायक दिनेश राय मुनमुन सम्मिलित होने के साथ करेंगे श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था
सिवनी यशो:- ब्रम्हलीन पूज्यपाद जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के निर्देशानुसार श्रावण मास पर प्रतिवर्ष मुंडारा से निकलने वाली पवित्र कॉवड यात्रा दिनांक 11 अगस्त दिन रविवार को श्रद्धापूर्वक निकाली जाएगी। जिसमें श्रद्धालुगणों के साथ सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जी परिवार जनों के साथ सम्मिलित होंगे। भगवान श्री शिव शंभू के प्रिय श्रावण मास मे ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के निर्देश पर प्रतिवर्षानुसार पवित्र बैनगंगा के उदगम स्थल मुंडारा धाम से शिव भक्तों की कॉवड यात्रा 11 अगस्त रविवार को प्रात: 9 बजे प्रारंभ होगी।
यात्रा अपने पूर्व निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए मातृधाम कातलबोडी पहुंचेगी। जहां भोजन प्रसाद एवं रात्रि विश्राम के पश्चात पवित्र सावन सोमवार 12 अगस्त दिन सोमवार को प्रात: 05 बजे कांवण यात्रा मातृधाम से गुरुधाम दिधौरी की ओर प्रस्थान करेगी। तथा दिधौरी पहुँचकर, मंदिर में स्थापित भगवान शिव शंभू के पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग का जलाभिषेक किया जायेगा।
उक्त यात्रा में पूर्व वर्षों की भांति सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन श्रद्धालुगणों, सहयोगियों के साथ शामिल रहेंगे। इस दौरान विधायक श्री राय की ओर से कांवण यात्रा मार्ग में पडने वाले गोपालगंज में श्रद्धालुओं को स्वल्पहार शुद्ध पेयजल एवं रात्रि समय मातृधाम में भोजन प्रसाद व्यवस्था की गयी है तथा 12 अगस्त दिन सोमवार को भी विधायक दिनेश राय मुनमुन राय द्वारा गुरु रत्नेशवर धाम दिघोरी में भी श्रद्धालुओं और कांवड यात्रियों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जायेगी। इस अवसर पर विधायक श्री राय द्वारा सभी सनातन धर्मप्रेमी बंधुओं से पवित्र कांवड यात्रा में सहपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आव्हान किया गया है।





