मध्यप्रदेशसिवनी

लाड़ली बहनों के खाते में पहुँची 1500-1500 रुपये की राशि

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रक्षाबंधन पर्व के लिए बहनों को भेजी 250 रुपये की अतिरिक्त राशि, जिले में ग्रामवार-वार्डवार आयोजित हुए कार्यक्रम

सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार 10 अगस्त को श्योपुर जिलें में आयोजित हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1897 करोड रुपए की राशि अंतरित की। इस बार लाड़ली बहनों के खाते में प्रतिमाह मिलने वाले 1250 रुपये की राशि के अतिरिक्त 250 रुपये की विशेष राशि रक्षा बंधन पर्व के लिए दी गयी है। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 332 करोड़ एवं गैस रिलीफ योजना के हितग्राहियों को 52 करोड़ की राशि भी कार्यक्रम के माध्यम से बहनो के खाते में आयी।

लाड़ली बहनों के खाते में पहुँची 1500-1500 रुपये की राशि - Seoni News

कार्यक्रम के परिपालन में जिलें के सभी ग्रामों एवं वार्डो में स्थनीय जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय के मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम विधायक श्री दिनेश राय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष  शफीक खान, जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी, अन्य पार्षदगणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विधायक श्री राय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन के प्रदेश की बहनों के नाम रक्षाबंधन के विशेष संदेश का वाचन किया। इसके अतिरिक्त हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगे के सम्मान की शपथ ली गई साथ ही हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।

लाड़ली बहनों के खाते में पहुँची 1500-1500 रुपये की राशि - Seoni News
इसके अतिरिक्त ग्राम कान्हीवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं पुर विधायक श्री राकेश पाल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष शामिल हुए। ग्रामवार वार्डवार आयोजित कार्यक्रम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा एवं सुना गया। इसके अतिरिक्त बहनो ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को राखी बंधी।

एनआईसी से हितग्राही बहनों ने कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा एवं सुना ग्राम एवं वार्डवार कार्यक्रमों के अतिरिक्त एनआईसी कक्ष सिवनी के माध्यम से भी लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के लाइव सम्बोधन को देखा एवं सुना। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  नवजीवन विजय एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री पचौरी एवं अन्य विभागीय अमला भी उपस्थित रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button