मध्यप्रदेशसिवनी

श्रमिकों को दी गई बाल श्रम एवं अन्य जरूरी कानूनी अधिकारों की जानकारी

    सिवनी यशो:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवम श्रम विभाग के समन्वय से बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन कारखाना में बाल एवम कुमार श्रम अधिनियम की जानकारी देने के साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन एवम कर्मचारियों के सहयोग से पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लक्ष्मण कुमार वर्मा एवम जिला विधिक सहायता अधिकारी राजेश सक्सेना ,श्रम निरीक्षक अतुल वैध के साथ कारखाना प्रबंधन के अधिकारी एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा कारखाने के कर्मचारियों को बाल श्रम एवम बंधक श्रम प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी के साथ ही श्रमिको को उनका उचित अधिकार दिलाने वाले अन्य श्रम कानूनों की जानकारी से अवगत कराया।

श्रमिकों को दी गई बाल श्रम एवं अन्य जरूरी कानूनी अधिकारों की जानकारी - Seoni News

सचिव महोदय द्वारा कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए इसके अलावा किसी भी क्षेत्र में कानूनी सलाह या मदद को आवश्यकता होने पर जिला विधिक सहायता कार्यालय से मिले वाली मदद के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।इसके पश्चात सचिव महोदय एवम जिला विधिक सहायता अधिकारी  द्वारा पंच “ज ” अभियान के तहत फैक्ट्री परिसर में अन्य कर्मचारियों के सहयोग से 50 से अधिक पौधो का पौधारोपण किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button