चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा सरस्वती शिशु उ.मा.विद्यालय को स्मार्ट टी.व्ही. प्रदत्त
सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु उ.मा.विद्यालय भैरोगंज सिवनी को सिवनी चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज (Chamber of Commerce and Industries) द्वारा शिशुवाटिका के नन्हें मुन्ने भैया बहिनों के शिक्षण कार्य में गुणवत्ता की वृद्धि की दृष्टि से स्मार्ट टी.व्ही. प्रदान की गई। इस अवसर पर सिवनी चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय मालू, सचिव दौलत सेवलानी, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कोषाध्यक्ष अनिल सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष सुनील नाहर, कार्यकारिणी सदस्य सुदर्शन बाझल,रमेश तिवारी, मुफ्फकल हुसैन उपस्थित रहे।
उन्होनें विद्याभारती के जिला सिवनी के सचिव विनीत अग्रवाल, संस्था अध्यक्ष दीपक साहू, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी, सहसचिव डॉ. शांतनु शर्मा, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव को उपरोक्त स्मार्ट टी.व्ही. प्रदान की। समस्त समिति परिवार ने सिवनी चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया।



