धर्मसिवनी

जगह जगह हुआ बंडोल में कावडिय़ों का स्वागत

विशाल कावड़ यात्रा में समस्त श्रद्धालुओं के साथ कावडिय़ों के रूप में केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह

जगह जगह हुआ बंडोल में कावडिय़ों का स्वागत - Seoni News

सिवनी यशो:- (नरेश उर्फ नीलू यादव) प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार 12 अगस्त को केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह द्वारा छपारा से बैन गंगा नदी का जल कावड़ में भरकर गुरू रत्नेश्वर धाम दिघौरी के लिए निकले जहां ग्राम बंडोल में जगह जगह कावडिय़ों का स्वागत किया गया एवं जलपान स्ल्पाहार फलहार की व्यवस्था की गई . जहां ग्राम के अशोक नंदे,महेश अग्रवाल, पारस तिवारी, अमित बघेल, संजय संजू बघेल, रंजीत ठाकुर, सुनील बघेल, बलराम यादव, प्रिंस नंदे पत्रकार हरि जायसवाल सहित ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने कावडिय़ों स्वागत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button