मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पश्चिम बंगाल में महिला डाक्टर के साथ दुराचार एवं हत्या के विरोध में महिला मोर्चा ने जाताया विरोध

सिवनी यशो:- पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से रेप व हत्या के मामले में पूरे देश में रोष है। इस घटना के विरोध में जिले में शुक्रवार को महिला मोर्चा द्वारा कैंडिल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।

पश्चिम बंगाल में महिला डाक्टर के साथ दुराचार एवं हत्या के विरोध में महिला मोर्चा ने जाताया विरोध - Seoni News
सिवनी जिला मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके के नेतृत्व में मोर्चे की पदाधिकारियों ने भाजपा जिला कार्यालय से बहुबलि चौक तक कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने मौन रख मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित की और काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। कैंडल मार्च में जिलाध्यक्ष समेत महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिती रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button