मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

स्वास्थ्य शिविर जनसेवा का सबसे बेहतर कार्य – सुश्री जैन

सिमरिया ग्राम में सम्पन्न हुआ नि:शुल्क आरोग्य स्वास्थ्य शिविर

छपारा यशो:- नगर से लगभग दस किलोमीटर की दूरी पर विकासखण्ड के गोहाना सिमरिया में सेवा निवृत शिक्षक सुभाष ब्रम्हने द्वारा अपने पिता स्वर्गीय रामदयाल ब्रम्हने की स्मृति में गुरुवार 22 अगस्त को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर (free health camp) का आयोजन किया गया जिसका लाभ आसपास के सभी ग्रामवासियो ने लिया।

स्वास्थ्य शिविर जनसेवा का सबसे बेहतर कार्य - सुश्री जैन - Seoni News

   ज्ञात हो कि नर सेवा ही नारायण सेवा की तर्ज पर सेवा निवृत शिक्षक सुभाष ब्रम्हने ने अपने गृह ग्राम गोहाना सिमरिया में उक्त स्वास्थ शिविर का आयोजन किया। शिविर में जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (District Collector Ms. Sanskriti Jain) ने पहुँचकर शिविर के आयोजन में को जनसेवा का सबसे बेहतर कार्य बताया । जिसमे छपारा स्वास्थ विभाग से आयुष विभाग के डाक्टर मयंक तिवारी,गोपाल गंज से पहुंचे डाक्टर देवेन्द्र साहू, लखनादौन से आए आर्थोपेडिक सर्जन डाक्टर राजेश डेहरिया और इमरान अंसारी के साथ छपारा स्वास्थ्य केंद्र से नर्स व स्टाफ ने सुबह 11बजे से शाम 5बजे तक इस शिविर में अपनी सेवा दी। इस स्वास्थ शिविर में लगभग 120 मरीजों का पंजीयन कर नि:शुल्क ईलाज के साथ दवाईया भी वितरित कि गई।

वहीं उक्त कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए सुभाष ब्रम्हने ने बताया कि शहरी क्षेत्र में ऐसे स्वास्थ शिविर का आयोजन होता ही रहता है जिसमे ग्रामीण लोग नही पहुंच पाते हैं इसी वजह से इस स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया की ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिल सके और उक्त शिविर में सिमिरिया सहित गोहाना,पिंडरई,परसिया, सुआखेड़ा आदि सभी ग्राम के लोगों ने अपनी जांच कराए और अपने स्वास्थ के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता देखते हुए शिविर में आए चिकित्सकों को भी खुशी हुई।

*जिला कलेक्टर संस्कृति जैन भी पहुंची स्वास्थ शिविर में ग्राम में किया वृक्षारोपण*

स्वास्थ्य शिविर जनसेवा का सबसे बेहतर कार्य - सुश्री जैन - Seoni News

सिमरिया में चल रहे स्वास्थ शिविर में जिला कलेक्टर संस्कृति जैन ने भी समय निकाल कर पहुंची साथ ही स्वास्थ शिविर की प्रशंसा करते हुए शिविर को सफल बताया साथ ही यादगार स्वरूप ग्राम में वृक्षारोपण भी किया। इस कार्यक्रम में लखनादौन एस डी एम हिमांशु जैन, सिमरिया ग्राम के सरपंच, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर जयकेश सिंह,सिहाब खान, अफाक खान,महेश पाटर ठा.जयदीप सिंह चौहान, मुकेश ब्रम्हने और बड़ी संख्या में ग्राम वासियों का सहयोग रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button