WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला 24 अगस्त को

संगठन पर्व की आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रीय मंत्री विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला प्रभारी, सांसद आशीष दुबे रहेंगे उपस्थित

  मंडला यशो :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारंभ किया जा रहे संगठन पर्व वर्ष 2024 सदस्यता माह अभियान की तैयारियों के लिए मंडला में जिला स्तरीय कार्यशाला 24 अगस्त को आयोजित की जा रही है, कार्यशाला में जिले भर में सदस्यता अभियान की योजना पर प्रमुख रूप से रूपरेखा तैयार की जाएगी । जिला स्तरीय कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विधायक ओमप्रकाश धुर्वे संगठन प्रभारी सांसद आशीष दुबे भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिला मीडिया सुधीर कसार ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में दोपहर 1:00 बजे से आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में जिला कोर ग्रुप, जिले के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला सदस्य टोली, मंडल सदस्यता टोली, सांसद विधायक महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य ,नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पूर्व सांसद पूर्व विधायक, नगर निगम पार्षद जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष महामंत्री सभी मोर्चा के जिला पदाधिकारी प्रकोष्ठ एवं जिला मीडिया सोशल मीडिया, आईटी विभाग की जिला टोली, के पदाधिकारी को आवश्यक रूप से आमंत्रित किया गया है। जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने आयोजित कार्यशाला में सभी अपेक्षित सदस्यों को निर्धारित समय पर स्वयं के मंडलों की जानकारी के साथ उपस्थित होने आग्रह किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!