सिवनी

भारत विकास परिषद ने द रॉयल स्कूल मेंं गुरूवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया

सिवनी यशो:- भारत विकास परिषद शाखा सिवनी की ओर से दिनांक 2 सितंबर 2024 दिन सोमवार को द रॉयल स्कूल सिवनी में *गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

भारत विकास परिषद ने द रॉयल स्कूल मेंं गुरूवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया - Seoni News
जिसमें संस्था के प्रदेश महासचिव सुनील मालू, शाखा सिवनी के जिला अध्यक्ष सुबोध बाझल, सचिव डॉ गजेंद्र डहरवाल, कोषाध्यक्ष अंकित नाहर एवं सदस्यों ने मां सरस्वती एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तिलक बंधन किया।
स्कूल छात्राओं ने सामूहिक गायन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। स्कूल छात्रों ने अपने गुरुजनों को तिलक लगाकर, पाद प्रक्षालन कर संस्था की ओर से उपहार भेंट किए । कार्यक्रम की अगली कड़ी में संस्था की ओर से स्कूल के छात्र, जिन्होंने विगत वर्ष प्रवीणता सूची में अपना स्थान प्राप्त किया था, को सम्मानित किया ।
मंच संचालन करते हुए डॉ. गजेंद्र डहरवाल जी ने गुरुजनों का हमारे संपूर्ण जीवन में क्या महत्व हैं, को समझाया एवं आदर्श छात्र होने के लाभों को बताया और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button