सिवनीहेल्थ

जिला चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश

कलेक्टर सुश्री जैन ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain ) ने सोमवार 02 सितम्बर को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर सुश्री जैन ने संपूर्ण चिकित्सालय के सभी विभागों का निरीक्षण आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिला चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश - Seoni News

कलेक्टर सुश्री जैन ने जिला चिकित्सालय के प्रवेश द्वार पर चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का रोड मेप तथा दिवसवार ओपीडी की जानकारी चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला चिकित्सालय में किए जा रहे सभी निर्माण कार्यों में मानक सुरक्षा व्यवस्थाऐं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं साथ निर्माण अपशिष्ट के उठाव के लिए संबंधित निर्माण ऐजेंसी को निर्देशित किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए सफाई व्यवस्था पर लापरवाही किए जाने पर अर्थदण्ड आरोपित किया जाए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. नावकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button