छिंदवाड़ा के गुंडा बदमाशों की कोतवाल ने करवाई परेड
कहा शहर की शन्ति भंग हुई तो बख्शा नही जाएगा, गुंडों से खिलवाई शपथ
छिंदवाड़ा यशो:- शहर के कोतवाल अब अपने सिंघम अवतार में लौट आएं हैं। जिसका नतीजा है कि लगातार पुलिस शहर में सख्त रवैया दिखा रही है। ऐसे में शहर के छठे बदमाश इस कार्यवाही से कैसे दूर रहते, इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने सोमवार देर शाम अचानक ही सभी गुंडे बदमाशों को कोतवाली में आमद देने का आदेश दिया, और जिन्होने पुलिस का कहना नही माना तो उन्हें पुलिस उठाकर ले आई। कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा सभी गुंडा बदमाशों की पहले तो परेड करवाई गई, जिसके बाद उन्हें शपथ दिलवाई गई कि वह किसी भी तरह का अपराध नही करेंगे। दरअसल यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशानुसार आगामी त्यौहारों के मद्देनजर की गई है। जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था भंग ना हो जिसको लेकर यह कार्यवाही की गई है। साथ हीं इन्हें समझाइश देते हुए कहा गया है कि अगर शहर की शांति भंग करने का कार्य करेंगे तो इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
चीता मोबाइल ने बदमाशों को किया तलब…बाकी बचे गुंडों की कल होगी परेड
थाना प्रभारी कोतवाली उमेश कुमार गोल्हानी द्वारा थाना क्षेत्र की चारो चीता में लगे आरक्षको को आदेश दिया कि अपनी बीट में रहने वाले निगरानी , गुण्डा बदमाशो को थाना में तलब करे जो चीता मोबाईल में लगे आरक्षको द्वारा निगरानी , गुण्डा बदमाश अंकित उर्फ भूटा चौहान, गणेश तिवारी, रिम्मी मालवी, दीपक लोखंडे, अजय पगारे, तरुण मालवी, सचिन चौरे, बिज्जू राणा को थाना लाया गया जिन्हे आगामी त्योहारो को मद्दे नजर रखते हुए निगरानी गुंडा बदमाशो की परेड कराई गई। शेष बचे गुण्डा बदमाश की कल भी परेड कराई जावोगी यह क्रम लगातार चलते रहेगाँ ।



