WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

सदस्यता अभियान-2024 का शुभारंभ…

घर-घर पहुंच 8800002024 पर काल करवाकर सांसद बंटी विवेक साहू ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

   छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा सांसद विवेक बंटी साहू के द्वारा स्थानीय गुलाबरा मढिय़ा नीलकंठेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन करने के पश्चात वार्ड क्रमांक 42, वार्ड क्रमांक 43 वार्ड क्रमांक 44 में घर घर जाकर सदस्यता अभियान की शुरुवात की एवं लोगो के पास घर घर जाकर उन्हें 8800002024 पर कॉल कर उनका सदस्यता लिंक भरकर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया। सांसद बंटी विवेक साहू जी ने सम्पूर्ण जिले में आधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है और सभी से आग्रह किया है कि घर घर जाकर कॉल करवाकर सदस्यता लिंक भरवाएं । सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है और आमजन भी मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से खुश है । वह स्वयं भी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने को तैयार है । हमें उन्हें सदस्य बनाने के लिए घर-घर पहुंचे और अधिक से अधिक भाजपा की सदस्यता दिलवाएं । इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली लोगों से सदस्यता दिलाते समय भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया ।
छिंदवाड़ा नगर मंडल 1 सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद बंटी विवेक साहू के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, महापौर विक्रम आहाके, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जागेन्द्र अल्डक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, पार्षद संदीप चौहान, शिवानी सक्सेना, चन्द्रभान देवरे, महेंद्र पाल, पंकज पाटनी, सुनीता यादव, नवीन बारस्कर, बिट्टू मंडराह, अंकित तिवारी, दिनेश मालवी, विश्वेन्द्र बैस, अभिषेक वर्मा, रवि मालवी, श्रीमती माया बंदेवार, निशांत यदुवंशी, गोस्वामी जी, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती प्रभा ऑक्टे, शिवा सारस्वर, बबलू विश्वकर्मा, नितिन मरकाम, अनिल बज, देवेंद्र गावंडे, कार्तिक वानखेड़े, रूपेश कैथवास, मुकेश जी, समीर उइके, कमरूद्दीन, अजय लालवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!