WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी निवासी कपिल चंदेल नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए

सिवनी यशो:- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली हृरु मैं अध्यनरत विधि अंतिम वर्ष के छात्र कपिल चंदेल को हाल ही में संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में स्टूडेंट बार काउंसिल (एसबीसी) एन.एल.यू. दिल्ली का अध्यक्ष चुना गया है।
सिवनी निवासी कपिल चंदेल नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए - Seoni News252
रजिस्ट्रार एन एल यू दिल्ली द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार उपाध्यक्ष के पद पर चिन्मय जैन एवं सचिव के पद पर तनिस अग्रवाल चुने गए हैं।
       उल्लेखनीय है कि  कपिल चंदेल  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहन सिंह चंदेल एवं जिला पंचायत की कृषि समिति की पूर्व सभापति श्रीमती आशा चंदेल के पुत्र हैं एवं जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष धनंजय सिंह के अनुज है।   कपिल चंदेल ने क्लेट एक्जाम उत्तीर्ण करके नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली में प्रवेश प्राप्त किया था।
       उनकी इस उपलब्धि पर समस्त मित्रों एवं शुभ चिंतकों ने उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!