WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्म

बैंड बाजे के साथ होगा महाराजा का पंडाल प्रवेश

आज षष्ठी माता मंदिर से बैंड बाजे के साथ निकलेंगे महाराजा

   छिंदवाड़ा यशो:- गनराज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश छिंदवाड़ा के महाराजा का नगर प्रवेश आज दोपहर 12 बजे से परासिया रोड षष्ठी माता मंदिर से चल समारोह के साथ प्रारंभ होगा महाराजा के संस्थापक अमित राय एवं कोषाध्यक्ष समाजसेवी चंद्रकांत विश्वकर्मा ने बताया कि छिंदवाड़ा के महाराजा के नगर आगमन के लिए गनराज वेलफेयर सोसाइटी एवं गणेश भक्तों के द्वारा अंतर्राष्ट्र्रीय प्रतिष्ठित इवेंट कंपनी द्वारा आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी मुख्य केंद्र बिंदु रहेगा छिंदवाड़ा के महाराजा की मात्र शक्तियों के ग्रुप द्वारा महाराजा आगमन पर ढोल बादन की अनोखी प्रस्तुति होगी महाराजा रथ पर श्री छिंदवाड़ा के महाराजा की दिव्य मनमोहक प्रतिमा विराजमान होकर स्थापना स्थल पहुंचेगी। महाराजा की आगमन यात्रा षष्ठी माता मंदिर से कलेक्टर ऑफिस के सामने से होते हुए स्थापना स्थल गौरैया नाका पहुंचेगी आप सभी गणेश भक्त महाराजा के नगर आगमन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करे प्रबंध कार्यकारिणी वरिष्ठ सदस्य संदीप अग्निहोत्री एवं इमरत चक्रवर्ती ने बताया की इस वर्ष महाराजा की दिव्य झांकी महेश्वर के सहस्त्रबाहु अर्जुन मंदिर की प्रतिकृति झांकी तैयार की जा रही है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री छिंदवाड़ा के महाराजा के दर्शन प्रथम दिवस से ही होंगे समिति द्वारा संपूर्ण तैयारिया की जा रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!